मोहाली। जिला मोहाली बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-78 स्थित खेल स्टेडियम में सब जूनियर एवं जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में विराज गुप्ता, विहान कपूर, साबिहजीत सिंह, युवराज और युवराज बतरा विजेता बने।इस चैंपियनशिप के अंडर-11 लड़कों के सिंगल वर्ग में विराज गुप्ता, अंडर-13 में विहान कपूर, अंडर-15 में साबिहजीत सिंह, अंडर-17 में युवराज और अंडर-19 में युवराज बतरा विजेता रहे।
वहीं, लड़कियों के अंडर-11 आयु वर्ग में अनाहिता, अंडर-13 में औनिका, अंडर-15, अंडर-17 में सुखमीत कौर और अंडर-19 में परनीत कौर विजेता रही। साथ ही डबल कैटगेरी में अंडर-13 लड़कों में विहान और मनन, अंडर-15 में सूजल और प्रथम, अंडर-17 में मिलान और मनमीत ने जीत हासिल की। डबल कैटलेरी के लड़कियों के अंडर-17 वर्ग में औनिका और आहयिता विजेता रहीं। अंडर-15 आयु वर्ग के मिक्स डबल कैटगेरी में ज्योतप्रकाश कौर और आरिक ने जीत हासिल की।
एसोसिएशन के प्रधान एके कौशल और महासचिव परमिंदर शर्मा की देखरेख में आयोजित इस चैंपियनशिप में अंडर-11, 13, 15, 17 और 19 वर्ग के सिंगल, डबल और मिक्स डबल के मुकाबले करवाए गए। बीएआई के दिशानिर्देशों पर यह चैंपियनशिप करवाई गई। इसमें पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों को ट्राॅफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से हरकीरत सिंह, विवेक कृष्ण जोशी, आरके शर्मा, तजिंदर सिंह, हरजीत सिंह, संजीव गुप्ता, तरन अरोड़ा, गुरप्रीत कौर, सूरज कुमार और वरूण कुमार भी मौजूद रहे।