फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वेलिंगटन सिटी गांव का नाम लिखने पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद जीरकपुर के अधीन आने वाले गांव हिम्मतगढ़-ढकोला में मतदाता सत्यापन फॉर्मों में गांव का नाम गलत दर्ज होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान भरे जा रहे इन फॉर्मों में पैतृक गांव का नाम हटाकर वेलिंगटन सिटी लिख दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का दावा है कि इस नाम की कोई कॉलोनी या राजस्व इकाई अस्तित्व में नहीं है, जिससे भविष्य में दस्तावेज संबंधी कार्यों में परेशानी हो सकती है। ग्रामीणों ने एसडीएम डेराबस्सी को शिकायत सौंपकर तत्काल सुधार की मांग की है। उनका आरोप है कि गांव के लगभग 90 फीसदी लोगों के एसआईआर फॉर्म में यही त्रुटि सामने आई है। ग्रामीणों के आधार कार्ड, वोटर कार्ड और भूमि संबंधी रिकॉर्ड में वर्षों से हिम्मतगढ़-ढकोला ही दर्ज है। नए फॉर्मों में नाम बदलने से सरकारी प्रक्रियाओं में गंभीर दिक्कतें आ सकती हैं।
ग्रामीणों की चिंताएं और मांग: गांव के पूर्व सरपंच जगदेव सिंह ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि हिम्मतगढ़-ढकोला गांव का वर्षों पुराना अस्तित्व है। यहां के लोग पीढ़ियों से रह रहे हैं। गांव का नाम बदलकर किसी ऐसे स्थान का नाम दर्ज करना, जिसका कोई वास्तविक अस्तित्व ही नहीं है, गलत है। उन्होंने सभी फॉर्मों में तत्काल संशोधन कर सही पता दर्ज करने की मांग की। हरबंस सिंह, गुरमेल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रशासन से इस त्रुटि को जल्द ठीक करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें