फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गुल्लक चोरी कर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने सीसीटीवी की मदद से पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। गांव भबात में दो गुल्लक चोरी के मामले में ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा और पुलिस को सौंपा। आरोपी से करीब 20 हजार रुपये बरामद हुए हैं, जबकि चोरी हुई गुल्लकों में 50 हजार रुपये होने का दावा है। सोम नाथ शर्मा ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर की तड़के तीन बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसा। उसने बच्ची की गुल्लक चोरी कर ली। इसके बाद आरोपी दुकान से भी गुल्लक ले गया। शर्मा के अनुसार, वारदात इतनी सफाई से हुई कि परिवार को भनक तक नहीं लगी। गांव के युवाओं ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्ध की पहचान की। थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें