फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हाईवे से रास्ता न मिलने पर गांव वासियों ने शुरू किया पक्का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 205 ए पर गांव बजहेड़ी- पीर सोहाना आदि गांवों की आवाजाही के लिए हाईवे अथॉरिटी द्वारा रास्ता न देने के विरोध में गांवों वासियों ने हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ पक्के तौर पर रोष धरना लगा दिया है। इस धरने में गांव बजहेड़ी, पीर सोहाना, सिंबलमाजरा, सोतल तथा गड़ांगा के निवासियों ने भाग लिया। भारतीय किसान यूनियन सिद्धुपुर के नेता मेहर सिंह थेड़ी ने जिला प्रशासन और हाईवे अथारिटी से मांग करते हुए कहा कि इस सड़क पर आने-जाने के लिए रास्ता दिया जाए ताकि गांवों और क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। इस मौके पर भूपिंदर सिंह सरपंच बजहेड़ी, अमनदीप सिंह मान, रणजीत सिंह, चरणजीत सिंह, गुरनाम सिंह, गुरमीत सिंह धनोआ, हकीकत सिंह घडुआं, गुरिंदर सिंह गिल, बलविंदर सिंह, मेजर सिंह तथा नरिंदर कुमार समेत कई गांवों के निवासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें