फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खुले में सुखाई जा रही फीड से ग्रामीण परेशान, सांस लेना भी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। खेड़ी गुज्जरां में कुछ फैक्टरी मालिकों और निजी व्यक्तियों की ओर से पोल्ट्री फार्म में दी जाने वाली फीड को खुले में सुखाया जा रहा है। इस फीड से उठने वाली बदबू के कारण गांववासियों को सांस लेने में भी काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि इस संबंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी ऐसा करने वालों पर कोई रोक नहीं लगाई गई।
विज्ञापन

गांव के सजीव कुमार, जसवीर सिंह, जॉनी, गुरपाल सिंह, सागर कुमार, कुलदीप सिंह, मोहित समेत अन्य लोगों ने बताया कि गांव के बाहरी हिस्से में बड़ी मात्रा में गीली फीड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर लाई जाती है और खेतों में बिखेर कर सुखाई जाती है। गीली होने के कारण यह रास्ते में गिरती रहती है जिससे पूरे रास्ते में गंदगी और बदबू फैलती है। जहां यह फीड सुखाई जाती है, वहां से लगातार बदबू उठती रहती है जो पूरे गांव में फैल जाती है। इसके पास से गुजरना भी काफी मुश्किल हो गया है और लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।
सड़क पर गिरी फीड के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई बार बाइक सवार फिसल कर गिर चुके हैं। गांव में मच्छरों और मक्खियों की भरमार हो चुकी है जिससे संक्रमण फैलने का खतरा है।
विज्ञापन

पहले ही डेराबस्सी प्रदूषण की मार झेल रहा
लोगों ने बताया कि पहले से ही डेराबस्सी क्षेत्र के निवासी प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। यहां की फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं हवा को प्रदूषित कर रहा है और फैक्ट्रियों से निकलने वाला गंदा पानी नदियों व नालों में छोड़ा जाता है। इससे लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अब फैक्टरी मालिक फीड खुले में सुखाकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
कार्रवाई की जाएगी
पहले भी इस तरह के मामलों में कार्रवाई की गई है। अगर अब गांव खेड़ी गुज्जरां में ऐसी समस्या है तो संबंधित लोगों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।- एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें