फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मौजपुर रेलवे पुल में पानी भरने से गांव निवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण भागोमाजरा गांव से मौजपुर जाने वाला संपर्क मार्ग और मौजपुर रेलवे पुल पर कई दिनों से बारिश का पानी भरा हुआ है। इस कारण राहगीरों और गांव निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौजपुर गांव की सरपंच संदीप कौर, सुखविंदर सिंह सरपंच भरतपुर, गुरजंट सिंह सरपंच भागो माजरा ने बताया कि इस रेलवे पुल में पानी भरने से दर्जनों गांवों का मोहाली से संपर्क टूट रहा है क्योंकि दर्जनों गांवों के निवासी इसी सड़क से मोहाली आते-जाते हैं। हर बार बारिश के दौरान यह समस्या आ रही है। कई बार को इन गांवों के स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी आती है वहींए सुबह काम पर जाने वाले लोग भी परेशान होते हैं। कई बार तो इस जगह पर पानी भरने से चोटिल भी हो जाते हैं। इसलिए उनकी मांग की है कि बारिश के पानी की उचित निकासी की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें