फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एसएसपी का दफ्तर का घेराव करने पहुंचे गांव कुंभड़ा निवासी

Tue, 10 Dec 2024 02:08 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव कुंभड़ा में 13 नवंबर को नाबालिगों की हत्या के मामले में सोमवार को फिर से ग्रामीणों ने एसएसपी दफ्तर का घेराव किया। गांव कुंभड़ा के सैकड़ों लोग सुबह 11 बजे एसएसपी दफ्तर पहुंचे और सरकार व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पहले से मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने गेट बंद कर प्रदर्शनकारियों को वहीं रोक दिया। जब प्रदर्शनकारियों को एसएसपी दफ्तर में नहीं घुसने दिया तो प्रदर्शनकारी गेट के बाहर सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। करीब 2 बजे तक प्रदर्शन जारी रहा। बाद में स्थिति तनावपूर्ण होती देख प्रशासन की ओर से एडीसी विराज श्यामकरण तिडक़े ने प्रदर्शनकारियों से पंजाब के राजपाल के नाम सौंपा गया मांग पत्र लिया और भरोसा दिया कि इस संबंध में एक हफ्ते में कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना बंद किया।
विज्ञापन

25-25 लाख की मदद और आरोपियों की गिरफ्तारी का किया था वादा
गांव कुंभडा निवासियों का कहना था कि 13 नवंबर को दो नाबालिगों की बेहरमी से हत्या कर दी गई। एयरपोर्ट रोड पर मृतकों के शव रखकर लगाए धरने के बाद प्रशासन व सरकार के अधिकारियों ने पीडि़त परिवार को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक मदद करने और आजाद घूम रहे दो आरोपियों को जल्द पकड़ने का वादा किया था, जिसके बाद धरना उठाया गया था। लेकिन मोहाली पुलिस ने धरने में शामिल दो लोगों पर भीड़ को उकसाने का मामला दर्ज किया है। गांव कुंभड़ा के लोगों ने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए एसएसपी के दफ्तर का घेराव करना था। उनकी मांग थी पुलिस ने गलत एफआईआर दर्ज की, जिसे तुरंत रद्द किया जाए और डीएसपी और एसएचओ फेज-8 को सस्पेंड किया जाए। वहीं, पीडि़त परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने कहा कि 1 दिसंबर को पीडि़त परिवार व गांव वालों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी थी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो 9 दिसंबर को एसएसपी दफ्तर का घेराव किया जाएगा।
दो सप्ताह का दिया समय

इस मौके बलविंदर सिंह कुंभड़ा ने कहा कि सरकार और पुलिस की ज्यादतियां बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार से पंजाब की कोई भी समस्या हल नहीं हो रही है। यह पहली बार है कि दो मां अपने बेटों की हत्या के मामले में न्याय के लिए पिछले 25 दिनों से सडक़ों पर भटक रही है। उन्होंने कहा कि अगर एक हफ्ते में उनकी यह मांगें पूरी ना हुई तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें