नयागांव। नयागांव में तीन दिवसीय सैंटर गेम्स संपन्न हुए। कांसल स्कूल में आयोजित इन खेलों की जानकारी देते हुए हेड टीचर कांसल एनडी तिवाड़ी ने बताया कि इन तीन दिवसीय खेलों में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, खो -खो , शॉटपुट, बैडमिंटन और शतरंज के सैंटर स्तरीय मुकाबले करवाए गए। इसमें कांसल 57 अंक प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन बना और नवागांव व करोरां खुर्द 51-51 अंक प्राप्त कर उपविजेता बने। मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड एमसी तरनजीत कौर पधारे। विजेता खिलाडि़यों को उनके द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके स्कूल समिति परिषद की अध्यक्ष निशा, मुख्याध्यापिका जसविंदर कौर, गुरप्रीत कौर, अनामिका तुली, मधु बाला, अमनदीप, गुरेक सिंह, संदीप यादव, गुरनाम सिंह टांडा, कमल कुमार, अमित कुमार, सुमन, हरप्रीत कौर, जतिंदर कौर नयागांव, रिम्पी सहित बड़ी संख्या में सभी केंद्रों के शिक्षक और स्कूल समिति सदस्य उपस्थित थे।