फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रिश्वत के आरोप में विजिलेंस टीम ने पटवारी और सहयोगी को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। पटवारखाने में कार्यरत एक पटवारी और उसके सहयोगी को विजिलेंस ने डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान तेजिंदरपाल भट्टी और उसके साथी सुरेंद्र सिंह के तौर पर हुई है। स्थानीय निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार डेराबस्सी शक्ति नगर वासी ज्ञान चंद ने अपने मकान का इंतकाल चढ़वाने के लिए उक्त पटवारी से संपर्क किया था और पटवारी ने इंतकाल चढ़ाने के नाम के बदले में डेढ़ लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद यह सौदा 1.20 लाख रुपये में तय हुआ था। ज्ञानचंद ने इस मामले के सौदे में पूरी बातचीत की वीडियो बनाकर विजिलेंस को सौंप दी। विजिलेंस की टीम ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करके इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को विजिलेंस टीम इंस्पेक्टर गगनदीप कौर की अगुवाई में पहुंची टीम ने पटवारखाने में छापा मारकर उक्त आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता ने यह वीडियो कई दिन पहले विजिलेंस टीम को सौंपी थी और पटवारी को इस शिकायत के बारे जानकारी भी मिल गई थी, जो शिकायतकर्ता पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें