फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नयागांव में अवैधं निर्माण पर विजिलेंस का शिकंजा, जांच के लिए कांसल क्षेत्र में पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। नगर परिषद क्षेत्र में नियमों के विपरीत हो रहे निर्माण कार्यों पर विभागीय विजिलेंस टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शुक्रवार को टीम ने कांसल क्षेत्र में अचानक पहुंचकर कई निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारतों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर परिषद के ईओ विजय जिंदल भी टीम के साथ मौजूद रहे। विजिलेंस टीम के चीफ कुलविंदर सिंह के नेतृत्व में यह जांच की गई। टीम ने मौके पर निर्माण की स्थिति और भवन निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की।
विज्ञापन

कांसल क्षेत्र में बन रही बहुमंजिला इमारतों को देखकर विजिलेंस टीम हैरान रह गई। टीम ने ईओ से पूछा कि रोक के बावजूद ये इमारतें कैसे बनीं। हालांकि, ईओ इस सवाल का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। नयागांव नगर परिषद क्षेत्र में नियमों के उल्लंघन की शिकायतें लगातार विभाग को मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह जांच शुरू की गई है। विजिलेंस टीम ने कांसल समेत आसपास के कई क्षेत्रों का दौरा किया। इस औचक निरीक्षण से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया।


विजिलेंस की गंभीरता

सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस टीम पहले भी नयागांव क्षेत्र में निर्माण कार्यों की जांच कर चुकी है। यह जांच का दूसरा दौर है, जो विभाग की गंभीरता को दर्शाता है। इस बार विजिलेंस चीफ स्वयं मौके पर पहुंचे, जिससे अवैध निर्माण पर सख्त रुख स्पष्ट होता है। विभाग अवैध निर्माणों पर लगाम लगाने के लिए प्रतिबद्ध दिख रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन




आगे की कार्रवाई

अब जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों पर आगे की कार्रवाई निर्भर करेगी। निर्माण संबंधी दस्तावेज की भी गहनता से पड़ताल की जाएगी। यदि किसी निर्माण में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित मामलों में विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। इसमें दोषियों पर जुर्माना या अन्य कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया पर विभाग की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें