फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह समारोह से वीडियोग्राफर का समान चोरी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने एक होटल में चल रहे विवाह समारोह से वीडियोग्राफर का समान चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता साहिब दीप सिंह निवासी सेक्टर-21 चंडीगढ़ ने बताया कि वह मूलरूप से गांव घलकलां जिला मोगा के रहने वाले हैं और फिलहाल चंडीगढ़ में वीडियोग्राफी का काम करते हैं। शनिवार को वह जीरकपुर के होटल अमलताश होटल में शादी समारोह में वीडियोग्राफी करने पहुंचे थे। जब वीडियोग्राफी कर रहे थे तो उनका एक बैग जिसमें दो लैंस, दो बैटरियां, एक गिंबल, एक चार्जिंग डिवाइस, दो मैमरी कार्ड आदि सामान था, उसे स्टेज के एक तरफ रखकर वीडियोग्राफी कर रहे थे। जब वह थोड़ी देर बाद लैंस बदलने के लिए बैग लेने आए तो बैग वहां से गायब था। काफी तलाश करने पर भी बैग कहीं नही मिला। उन्होंने शिकायत थाना जीरकपुर में दर्ज करवाई गई। लेकिन अगले ही दिन उन्हें एक शख्स पर शक हुआ तो उस व्यक्ति के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर बताए गए व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें