फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अवैध खनन का वीडियो हुआ वायरल, विभाग आया हरकत में

Thu, 08 Jun 2023 02:37 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। गाजीपुर क्षेत्र में अवैध खनन करने का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दे रही है जो सुखना चो के किनारे खनन साइट के नजदीक खड़ी है। वायरल वीडियो में यह भी लिखा गया है कि यह ट्रैक्टर-ट्रॉली पूर्व विधायक एनके शर्मा की कंपनी की है, जिसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो के आधार पर खनन विभाग ने सुबह आठ बजे गाजीपुर क्षेत्र में मौके का दौरा किया तो टीम में पाया कि वहां खनन तो हुआ है, लेकिन उन्हें मौके पर कोई भी वाहन या व्यक्ति नहीं मिला। अवैध रूप से हुई खनन साइट के आधार पर विभाग ने थाना जीरकपुर को इसकी शिकायत दे दी है। यहां यह बताना भी अनिवार्य है कि आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से खनन पॉलिसी बनाने के बाद काफी हद तक अवैध रूप से होने वाले खनन पर काफी हद तक रोक लगी है। इसे बरकरार रखने के लिए विभाग पूरी तरह चौकस है।


कोट्स

हमारे पास मंगलवार की रात एक वीडियो पहुंचा था। इसके चलते हमने बुधवार सुबह आठ बजे मौके का दौरा किया तो वहां खनन हो रखा था, लेकिन मौके पर कोई वाहन या व्यक्ति हमें नहीं मिला है। फिलहाल हमने पुलिस को शिकायत दे दी है और वायरल वीडियो की जांच करने के लिए लिखित शिकायत दे दी है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। -चेतन शर्मा, जेई, खनन विभाग, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें