मौके पर पुलिस व सैन्य अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
10 से ज्यादा मजदूर कर रहे थे काम
एक स्थानीय निवासी ने बताया कि यदि मजदूरों ने हिलती बिल्डिंग न देखी होती और शोर न मचाया होता तो शायद यहां स्थिति ज्यादा गंभीर हो जाती। उससे आसपास के लोगों का भी नुकसान हो सकता था। यहां करीब दस से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। जब बिल्डिंग गिर गई तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने फटाफट पुलिस और प्रशासन को कॉल किया और घटना की जानकारी दी।
रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे सेना और एनडीआरएफ के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस रात में करती रही एनाउंसमेंट, 100 मीटर दूर रहें
सोहाना में बिल्डिंग के मलबे को हटाने और बचाव कार्य में जुटी टीमों को सुचारु काम करने देने के लिए मोहाली पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार घटना स्थल से सौ मीटर दूर रहने का एनाउंसमेंट किया जाता रहा। इसके साथ ही होटल वेस्टर्न से लेकर घटना स्थल तक रास्ता बंद कर दिया गया।