फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को जेल अधीक्षक बताकर नौकरी का झांसा देने वाला शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। खुद को जेल अधीक्षक बता नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले शातिर को लोगों ने पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने उससे जेल अधीक्षक का जाली पहचान पत्र, पंजाब पुलिस की वर्दियां, आईपीएस व पीपीएस अफसरों के बैज, पुलिस की बेल्ट, सरकारी फाइलें, कई लोगों के आधार कार्ड, वोटर कार्ड और जमीनों संबंधी दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी महिंद्रपाल बटाला गुरदासपुर का रहने वाला है। वह अनाज मंडी गुरुद्वारा साहिब में रात काटने के लिए पहुंचा था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक देर रात एक व्यक्ति अनाज मंडी में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु अंगद देव जी में रात काटने के लिए पहुंचा। उसने गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधकों से खुद को पुलिस का बड़ा अफसर बताया। प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को शक हुआ तो उन्होंने कमरा देने से मना कर दिया। इसके बाद बुजुर्ग ने गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी के बेटे को पुलिस में नौकरी लगवाने का दावा किया। प्रबंधकों को विश्वास में लेने के लिए बुजुर्ग ने अपनी पुलिस की वर्दी और जेल अधीक्षक का पहचान पत्र दिखाकर वहां मौजूद नौजवानों पर रौब डालने की कोशिश की।
आरोपी अपनी उम्र 54 साल बता रहा था, जबकि देखने में उसकी उम्र कहीं ज्यादा लग रही थी। मौके पर मौजूद नौजवानों ने जब उसके सामान की तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस की वर्दियां सहित पंजाब व हरियाणा पुलिस का काफी समान मिला। उसके पास से बरामद दस्तावेजों व मोबाइल नंबरों पर फोन करने पर सामने आया कि वह अपने आप को बड़ा अफसर बताकर लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ठगकर फरार हुआ है। मौके पर मौजूद गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, अमरपाल सिंह ने बताया कि उसके पास से बरामद दस्तावेजों के आधार पर पता चला कि वह जेल भी काट चुका है। जांच अधिकारी एएसआई नरिंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें