फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वर्मा ज्वेलर्स का मालिक पिस्टल और कारतूस समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सीआईए स्टॉफ पुलिस ने सूचना पर झंजेड़ी में वर्मा ज्वेलर्स के मालिक को .32 बोर की पिस्टल और तीन कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी हरीश वर्मा उर्फ बब्बू गांव झंजेड़ी का रहने वाला है। उसके खिलाफ एएसआई गुरदीप सिंह के बयान पर थाना सदर खरड़ में आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है। वह अभी पुलिस रिमांड पर है।सीआईए स्टॉफ की टीम 6 जून को बस स्टॉप झंजेड़ी के पास गश्त पर थी। तभी उन्हें सूचना मिली कि हरीश वर्मा की सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने वर्मा ज्वेलर्स नाम से दुकान है और उसके खिलाफ लड़ाई झगड़े के केस दर्ज हैं। उसके पास अवैध हथियार है। उसके गैंग में अन्य लोगों के पास भी हथियार हैं। इस पर पुलिस ने उसकी दुकान पर दबिश दी और माैके पर जाकर हरीश वर्मा को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि वह 12वीं पास और शादीशुदा है। उसके खिलाफ पहले भी थाना सदर खरड़ में विभिन्न धाराओं में और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें