फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी में किरादारों की नहीं करवाई वेरिफिकेशन 4 मालिकों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बिना पहचान के सोसायटियों और पीजी में रह रहे लोगों के बारे में पुलिस को सूचना नहीं देने के आरोप में सोहाना पुलिस ने रविवार को चार अलग-अलग मकान मालिकों के खिलाफ प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया। पुलिस ने मालिकों को जांच में शामिल होने बारे कहा है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मददेनजर टीडीआई सिटी और सोहाना के मकानों में पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में सामने आया कि पीजी में चार से छह लोग बिना पहचान के रह रहे थे। पुलिस ने इन लोगों से पूछताछ करते हुए पीजी चला रहे मकान मालिक हरविंदर सिंह वासी चंडीगढ़ सेक्टर-20बी के खिलाफ धारा-188 प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में चार अलग-अलग केस दर्ज किए।
जांचकर्ता अधिकारी रमेश्वर दास ने टीम के साथ सोहाना के मकान में दबिश दी। वहां बिना पहचान के कई युवक रह रहे थे। पुलिस ने पहचान दिखाने को कहा तो वे नहीं दिखा पाए। यह देखकर पुलिस ने मालिक हरविंदर सिंह को तलब कर लिया। उधर, पुलिस ने सोहाना फेज 6 में रह रहे आरोपी शाम सिंह के खिलाफ किराएदारों की सत्यापन न करवाए जाने के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

टीडीआई और एसीएमई फ्लैट्स के दो मालिकों पर केस
टीडीआई के एसीएमई फ्लैटस में भी पुलिस गई। इस दौरान वहां अलग-अलग जगहों पर रह रहे युवकों के बारे में मकान मालिक ने सूचना नहीं दी थी। यह देखते हुए पुलिस ने पीजी का संचालन कर रही महिला रमनीत कौर को भी नामजद किया। इसी प्रकार एसीएमई फ्लैटस में ही सर्च के दौरान पुलिस को कुछ और युवक मिले। युवकों से पता चला कि गौरव शर्मा जो होशियारपुर में रह रहा है, ने टीडीआई सिटी में फ्लैट किराए पर दे रखा था। पुलिस ने उसके खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया।
कोट
सोहाना में किराएदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराने के आरोप में पुलिस ने रविवार को चार पीजी मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। -गुरजीत सिंह, एसएचओ, सोहाना पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें