फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सब्जी के पैसे मांगने पर विक्रेता पर किया चाकू से हमला, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। हंडेसरा गांव में सब्जी के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में एक विक्रेता पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित लखबीर सिंह बस स्टैंड के पास सब्जी की दुकान चलाता है। देर शाम सेंटी उर्फ रोहित कुमार उसकी दुकान पर आया। आरोपी ने शराब के नशे में सब्जी मांगी। पैसे मांगने पर उसने गाली-गलौज की। आरोप है कि सेंटी उर्फ रोहित ने चाकू से लखबीर सिंह पर हमला कर मारपीट की। घायल लखबीर को अस्पताल जाते समय आरोपियों ने रास्ते में घेरने का प्रयास किया। हंडेसरा पुलिस ने सेंटी उर्फ रोहित कुमार और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें