फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज 11 की सब्जी मंडी होगी गुलजार, चेयरमैन ने अलॉटियों को सौंपी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 में बनी एसी सब्जी मंडी अब जल्द ही गुलजार होने वाली है। आखिर कर लंबे समय के इंतजार के बाद फेज-11 स्थित मुख्य सब्जी एवं फल मंडी में पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा आबंटित 15 डबल स्टोरी दुकानें मंगलवार को मार्केट कमेटी मोहाली के चेयरमैन एडवोकेट गोविंदर मित्तल ने अलॉटियों को सौंपी। इस मौके मित्तल ने अलॉटियों से अपने कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें कब्जा मिलने पर बधाई दी। मित्तल ने फल एवं सब्जी के थोक विक्रेताओं को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और आढ़तियों से कहा कि वे जल्द से जल्द काम शुरू करें ताकि इस क्षेत्र के लोगों को इस मंडी का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार इस मंडी को चलाने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जिक्रयोग है कि मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट पिछले काफी समय से बनकर तैयार इस मार्केट को चलाने के लिए काफी प्रयास कर रहे हैं और अब चंडीगढ़ व पंचकूला के बड़े व्यापारियों द्वारा इन दुकानों को खरीदने के बाद इस मार्केट के चलने की उम्मीद जगी है। मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने इस मार्केट में निवेश करने के लिए खुद ट्राइसिटी के व्यापारियों से मुलाकात की थी और उन्हें यहां काम करने के लिए प्रेरित किया था। मोहाली के लोग भी इस मार्केट के चालू होने का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब यह मार्केट जल्द ही पूरी तरह से गुलजार होगी। क्योंकि पंजाब मंडी बोर्ड की ओर से रिटेल विक्रेताओं के लिए छोटे-छोटे बूथ भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें