फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सोसाइटी में तोड़फोड़, प्रधान-गार्ड से मारपीट, 7 पर मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने प्रकाश टावर पीरमुछल्ला में सोसाइटी के दफ्तर में तोड़फोड़, प्रधान व सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें तीन नामजद और चार अज्ञात आरोपी शामिल हैं। यह कार्रवाई बाबा लाल दयाल वेलफेयर सोसायटी के प्रधान बलविंदर कुमार खुराना की शिकायत पर की गई है। खुराना ने पुलिस को बताया कि प्रधान बनने के बाद से ही कुछ लोग उनसे सोसायटी का रिकॉर्ड जबरदस्ती मांग रहे हैं। वे उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दे रहे हैं। बीते 15 सितंबर को कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर दफ्तर की चाबियां व रिकॉर्ड मांगा। मना करने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। खुराना ने बताया कि 4 नवंबर को दोबारा धमकियां दी गईं और सिक्योरिटी गार्ड को भी धमकी भरे संदेश भेजे गए। 13 नवंबर की रात कुछ लोगों ने सोसायटी में हंगामा किया, जिसके बाद अगले दिन दफ्तर में तोड़फोड़ और गायब कैमरे देखे गए। सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि रात में उसे जबरदस्ती कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी गई थी। जांच अधिकारी हरजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें