पंचकूला। वैश्य समाज की मोटरसाइकिल चेतना यात्रा का शुक्रवार को पंचकूला सेक्टर-16 के अग्रवाल भवन से शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली रिठाला से विधायक महेंद्र गोयल थे। इसकी अध्यक्षता कर्नल डाॅ. अनुराग गर्ग ने की। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश गर्ग ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि सुरेश गुप्ता मतलौड़ा रहे, जबकि जयपाल जैन, अग्रवाल सभा पंचकूला के संयोजक अमित जिंदल, तेजपाल गुप्ता, श्याम लाल बंसल, विजय बंसल, प्रेम सागर गुप्ता भी मौजूद रहे। मोटरसाइकिल चेतना यात्रा को दिल्ली रिठाला के विधायक महेंद्र गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले वैश्य समाज का अग्रवाल भवन में सम्मेलन भी हुआ। इसमें भारी संख्या में वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि महेंद्र गोयल ने कहा कि वैश्य समाज के राष्ट्रीय स्तर की तीन संस्थाएं हैं। इसमें अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन और अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम है। इन संगठनों ने एक अक्टूबर को जींद में वैश्य संकल्प रैली रखी है। यह सराहनीय कदम है। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश गर्ग ने कहा कि एक अक्टूबर की रैली वैश्य समाज को एकत्रित करने के लिए की जा रही है। इससे वैश्य समाज में पहले से ज्यादा मजबूती आएगी। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों को वैश्य समाज को ज्यादा से ज्यादा हिस्सेदारी देनी चाहिए। राजनीतिक पार्टी को एक लोकसभा, एक राज्यसभा व 15 विधानसभा की टिकटें वैश्य समाज को देनी चाहिए। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश युवा प्रधान मुनीष गोयल ने कहा कि यह मोटरसाइकिल यात्रा 25 सितंबर तक पूरे हरियाणा का दौरा करेगी और समापन सिरसा में किया जाएगा। अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम के प्रदेश युवा अध्यक्ष राहुल गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम देश के पांचवां धाम से देश के वैश्य समाज की आस्था जुड़ी हुई है। इस मौके पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी के राजीव जैन, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन प्रदेश अध्यक्ष सुरेश गर्ग, विजय बंसल, प्रदेश युवा अध्यक्ष मुनीष गोयल, अग्रोहा धाम युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष राहुल गर्ग, महिला प्रधान डाॅ. रजनीश, उपप्रधान सुनीता गर्ग, युवा प्रधान मनोज गोहाना, उपप्रधान नवीन बंसल, पार्षद सुनीत सिंगला, राजीव गुप्ता, तरेश गर्ग, कृष्ण कुमार, मोहित बंसल, सतीश गोयल, उपेंद्र गर्ग, विनोद बंसल, प्रो डीके जैन, राजेन्द्र बंसल, पुष्पेंद्र बंसल आदि वैश्य समाज के प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद थे।