फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान.. मोहाली में 1025 लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना से बचाव के लिए रविवार को 1025 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। जिले में अभी तक 54850 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। हालांकि 7335 लोग कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। इनमें सेहत कर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

मोहाली में रविवार को कोरोना वैक्सीन लेने वालों की संख्या कम रही। जबकि 45 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। मोहाली में कोवाशील्ड सहित कोवैक्सीन से भी टीकाकरण किया जा रहा है।कोवाशील्ड की पहली डोज लेने वालों में 6 सेहत कर्मी, 142 फ्रंट लाइन वर्कर, 45 से 59 वर्ष के आयु वाले 544 लोग व 60 वर्ष से अधिक उम्र के 299 लोग शामिल थे। जबकि 5 सेहत कर्मियों सहित 19 फ्रंट लाइन वर्कर, 45 से 59 वर्ष की आयु वाले 5 लोगों व 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 15 लोगों ने इस वैक्सीन की दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक 9705 सेहत कर्मियों को कोवाशील्ड की पहली व 4212 को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 11034 फ्रंट लाइन वर्कर्स को इस वैक्सीन की पहली व 2764 को दूसरी डोज मिल चुकी है। 45 से 59 वर्ष की आयु वाले 7295 लोगों को पहली व 53 को दूसरी डोज लगा दी गई है। इसी तरह 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 24268 लोगों को इस वैक्सीन की पहली व 300 को दूसरी डोज मिल चुकी है। कोवैक्सीन टीकाकरण की बात करें तो जिले में अभी तक 303 सेहत कर्मियों को इस वैक्सीन की पहली व एक सेहत कर्मी को दूसरी डोज दी गई है। 214 फ्रंट लाइन वर्कर इसकी पहली व 3 को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 45 से 59 वर्ष की आयु वाले 640 लोगों को व 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 1391 लोगों को इस वैक्सीन की पहली डोज मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें