फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: उत्कर्ष राय के शतक से पंजाब की शानदार जीत, डब्ल्यूडीसीए को 133 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। खेले गए 30 ओवर के मुकाबले में पंजाब टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डब्ल्यूडीसीए को 133 रन के बड़े अंतर से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने निर्धारित 30 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 293 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन




पंजाब की ओर से उत्कर्ष राय ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 108 रन की पारी खेली। उन्होंने 77 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और एक छक्का लगाया। उनकी शानदार पारी की बदौलत टीम मजबूत स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।



लक्ष्य का पीछा करने उतरी डब्ल्यूडीसीए की टीम पंजाब के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 24.3 ओवर में 160 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। उत्कर्ष राय के हरफनमौला प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच में उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें