चंडीगढ़। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक महिला अंडर-23 टी-20 लीग मैचों की मेजबानी करने जा रहा है। सप्ताहभर चलने वाले टूर्नामेंट में दिल्ली, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और बिहार की छह टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के मुकाबले क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर 16 और जीएमएसएसएस-26 के क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का नॉकआउट चरण दिल्ली में खेला जाएगा। यूटीसीए अध्यक्ष सारांश टंडन ने कहा की यूटीसीए महिलाओं के क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। महिला अंडर-23 टी-20 लीग की मेजबानी यूटीसीए के उस प्रयास का हिस्सा है। संवाद