फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्लांपुर बैरियर पर धरे रह गए यूटी पुलिस के इंतजाम, किसान चकमा देकर निकलने में रहे कामयाब

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। मुल्लांपुर बैरियर पर किसानों ने पुलिस के साथ झड़प का नहीं, समझ का इस्तेमाल किया। यहां से किसान चंडीगढ़ पुलिस को चकमा देकर आगे निकलने में कामयाब रहे। किसानों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस के सभी इंतजाम धरे रह गए। यूटी पुलिस चंडीगढ़ में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच करने के अलावा कुछ नहीं कर सकी।
विज्ञापन

किसान संगठनों के चंडीगढ़ मार्च के एलान को देखते हुए यूटी पुलिस ने मुल्लांपुर बैरियर पर कड़े इंतजाम किए थे। लेकिन किसान उम्मीद से पहले ही पुलिस को गच्चा देकर निकल गए। सुबह होने से पहले ही मुल्लांपुर बैरियर से किसान चंडीगढ़ में दाखिल हो गए थे और छोटे छोटे ग्रुपों में फैल गए थे। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग के साथ मुल्लांपुर बॉर्डर पर मिट्टी से भरे भारी टिप्पर भी लगाए हुए थे, ताकि किसान हटा न सकें।
इसके बाद मुल्लापुर बैरियर पर सभी गतिविधियां सामान्य रहीं। बैरियर पर किसी भी प्रकार का कोई टकराव देखने को नहीं मिला। पुलिस ने नाका लगाकर काफी देर तक गाड़ियों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें