लोगों ने बताया कि राकेश कुमार सोनी दिल का मरीज था और वह धक्का सहन नहीं कर पाया। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में भारी रोष दिखा और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही मुल्लांपुर गरीबदास पुलिस माैके पर पहुंची।
नयागांव के मुल्लांपुर गरीबदास पुराने बस स्टैंड के पीछे की साइड बने ऑटो और टैक्सी स्टैंड पर सोमवार को मार्केट बंद होने के कारण लोगों की छुट्टी थी। इसलिए कुछ लोग टाइम पास करने के लिए फ्री टाइम में ताश खेल रहे थे।
विज्ञापन
लोगों के अनुसार पता नहीं किस डिपार्टमेंट का व्यक्ति सिविल ड्रेस में आया और उसने अचानक बुजुर्ग राकेश कुमार सोनी को धक्का दे दिया। धक्का देते ही बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
लोगों ने बताया कि राकेश कुमार सोनी दिल का मरीज था और वह धक्का सहन नहीं कर पाया। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में भारी रोष दिखा और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही मुल्लांपुर गरीबदास पुलिस माैके पर पहुंची। लोगों की पुलिस के साथ इस घटना को लेकर धक्का-मुक्की भी हुई। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की।