फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली नगर निगम की बैठक में हंगामा, समस्याओं पर भड़के पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम की मंगलवार को आम और बजट की बैठक में तीखी क्रिया-प्रतिक्रिया देखने को मिली। करीब एक घंटे तक चली बैठक में जहां कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई वहीं पार्षदों ने गंदगी और सड़कों के गड्ढों का मुद्दा उठाकर हंगामा किया। बजट की बैठक में जहां वर्ष 2026-27 के लिए 226.98 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया, वहीं आम बैठक में शहर की समस्याओं पर चर्चा की गई। बजट में विकास पर 147.75 करोड़ खर्च करने का प्रावधान रखा है।
विज्ञापन

आम बैठक में पार्षद हरजीत भोलू ने सेक्टर-79 में शोरूम के पीछे जमा गंदे पानी और सोहाना इलाके में सड़कों पर पड़े गड्ढों का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि काम करने वाले अफसर लाओ। इस दौरान उन्होंने हाउस में गंदे पानी की तस्वीरें भी दिखाईं, जिससे माहौल गरमा गया।
इस मुद्दे पर एसडीओ और जेई के साथ उनकी तीखी बहस भी हुई। उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए। पार्षद मनजीत सेठी ने शहर में बन रही सड़कों पर सवाल उठाकर काम की जांच करने की मांग की। पार्षद विनीत मलिक ने रिहायशी सोसाइटियों की समस्या भी प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें