फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मावां-धीयां सत्कार योजना कैंप में हंगामा: पार्षद पर दंपती से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन भरवाने के लिए लगाए गए कैंप में मंगलवार को विवाद हो गया। वार्ड नंबर-13 के एक दंपति ने वार्ड नंबर-12 के पार्षद राजवीर सिंह पर धक्का-मुक्की और मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं, पार्षद ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव छज्जू माजरा निवासी भूपिंदर कौर अपने पति हरनाल सिंह के साथ योजना का आवेदन भरवाने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची थीं। वहां से उन्हें वार्ड नंबर-12 के कैंप में भेजा गया। आरोप है कि कैंप में उन्हें बताया गया कि वार्ड नंबर-13 के आवेदन वहां स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
दंपति का आरोप है कि विवाद के दौरान पार्षद ने हरनाल सिंह के साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने पहुंची भूपिंदर कौर को भी धक्का दिया, जिससे वह सीढ़ियों से गिर गईं और उनके कुल्हे में चोट आई। उनका खरड़ के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

उधर, पार्षद राजवीर सिंह ने कहा कि उन्होंने किसी के साथ मारपीट नहीं की। उनका कहना है कि उन्होंने केवल संबंधित वार्ड में आवेदन जमा करने की जानकारी दी थी। उन्होंने भी पुलिस हेल्पलाइन 112 पर शिकायत दर्ज कराई है। सिटी खरड़ थाना प्रभारी अमरिंदर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है और मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें