फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। रविवार को दोपहर अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं होने के कारण शव को अगले 72 घंटों के लिए पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे पुलिस के अनुसार मुबारकपुर घग्गर रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति लाइन के किनारे जा रहा था। इसी बीच अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया और यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस पास के रिहायशी इलाके में उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें