नवजोत सिंह सिद्धू के पोस्टरों पर अज्ञात ने पोती कालिख
जीरकपुर। शहर के नजदीकी गांव छत से एयरपोर्ट जाने वाले लाइट प्वाइंट पर किसी अज्ञात ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के पोस्टर पर कालिख पोत दी है। जब इसकी चर्चा शुरू हुई तो लोगों ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर भेजनी शुरू कर दी। हालांकि अभी इस मामले में पुलिस को किसी ने शिकायत नहीं दी है। नगर परिषद के प्रधान उदयवीर ढिल्लों ने इसकी कड़ी निंदा की है। हालांकि इस पोस्टर की ऊंचाई करीब 20 फीट है। वहीं जीरकपुर थाने के एसएचओ ने कहा कि अभी इस मामले में किसी ने शिकायत नहीं दी है। संवाद