डेराबस्सी में प्रदर्शन करते यूनयनों के सदस्य। -संवाद
- फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी व देश विरोधी आर्थिक व औद्योगिक नीतियों के खिलाफ एटक के झंडे के नीचे ट्रेड यूनियनों की ओर से रोष प्रदर्शन किया।
विनोद चुग उपप्रधान पंजाब एटक, कामरेड भुपिंद्र सिंह जंडली, बलविंद्र सिंह जड़ोत जिला सचिव सीपीआई मोहाली, ज्वाइंट एक्शन कमेटी नगर काउंसिल वर्कर्स जिला मोहाली के नेता रविंद्रपाल सिंह चेयरमैन ने सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लेबर कानूनों में संशोधन करके मजदूरों के कानूनी हक खत्म करने बंद किए जाएं, केंद्रीय व प्रांतीय कर्मचारियों व पेंशनरों का डीए रोकने का फैसला तुरंत वापस लें, ईपीएफ पर ब्याज दर में से कटौती वापस ली जाए, मनरेगा के तहत साल में 200 दिन काम देने के अलावा अन्य मांगों को पूरा किया जाए।