फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने चंडीगढ़ में ढाबा मालिकों व रेहड़ी-फड़ी वालों से किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को शहर के ढाबा मालिकों व रेहड़ी-फड़ी वालों से मुलाकात की। उन्होंने एलांते मॉल के पास एक चाय की दुकान पर चाय पी और सेक्टर-19 में एक ढाबे में गए। पुरी पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से मिले और उनसे बातचीत की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने छोटे उद्यमियों को सशक्त बनाया है। डिजिटल मिशन के जरिए छोटे ढाबा मालिकों से लेकर रेहड़ी-फड़ी वालों का कामकाज आसान हुआ है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों ने सीधा संवाद किया। एलांते माल के बाहर दुकान चलाने वाले एक ट्रांसजेंडर से केंद्रीय मंत्री ने बातचीत की, उन्होंने बताया कि मोदी सरकार का डिजिटल मिशन देश की विकास रफ्तार को गतिमान करने वाला साबित हो रहा है। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ के मतदाताओं से एक जून को भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन के समर्थन में वोट का भी आह्वान किया।
संवाद के दौरान केंद्रीय मंत्री ने मोना के समर्पण भाव की प्रशंसा की और और चाय के जरिए आत्मनिर्भर और सशक्त बनने को भी सराहा। इस दौरान उन्होंने मोना की ओर से बनाई चाय की चुस्की का भी आनंद लिया। उन्होंने कहा कि मोना समाज के लिए प्रेरणादायक है, क्योंकि वित्तीय और सामाजिक बाधाओं के बावजूद, उसने एक सफल उद्यमी के रूप में अपना रास्ता बनाया है। पुरी ने लाभार्थियों का आंकड़ा साझा करते हुए बताया कि लगभग 55 से 66 लाख सूक्ष्म व्यवसायों को इन ऋणों से लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले इन विक्रेताओं के पास प्रमाणपत्र नहीं थे, इसलिए नगर निगम के अधिकारी उनकी गाड़ियां हटा लेते थे। अब उनके पास प्रमाणपत्र हैं और उन्हें ऐसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें