फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ढकोली रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। घग्गर-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ढकोली रेलवे फाटक के नजदीक मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 35 से 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस घग्गर (मुबारिकपुर) ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, हादसा रेलवे किलोमीटर नंबर 236/20-22 के बीच हुआ। शव को डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक की पहचान के लिए शव 72 घंटे तक रखा जाएगा। मृतक का रंग सांवला, चेहरा लंबोतरा और नाक चौड़ी है। उसने नीली शर्ट और काले रंग की लोअर पहनी हुई थी। उसके बाएं हाथ की कलाई पर रबर का ब्रेसलेट भी मिला है। रेलवे पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मृतक की पहचान या उसके परिजनों के बारे में जानकारी मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस घग्गर (मुबारिकपुर) से संपर्क करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें