खरड़। ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। रेलवे पुलिस चौकी खरड़ के थानेदार कुलदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब जब स्पेशल ट्रेन गुजरी तो गांव खूनीमाजरा के पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति रेलवे ट्रैक क्रास करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल खरड़ के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान हो जाने पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।