फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 12 दिन से छत पर डटे ईटीटी बेरोजगार शिक्षक, रस्सी से भेजा जा रहा खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बेरोजगार ईटीटी शिक्षकों के साथ शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की बैठक के बाद बेरोजगार अध्यापकों ने अपना मोर्चा तेज कर दिया है। 12 दिन से पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड की छत पर बैठे दो बेरोजगार शिक्षकों ने स्पष्ट कर दिया है कि वह तभी उतरेंगे जब उनके हाथ में नियुक्ति पत्र थमा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बेरोजगार अध्यापक गुरसेवक और राजविंदर ने कहा कि चाहे उनको कितनी भी परेशानी झेलनी पड़े वह यहीं डटे रहेंगे। दोनों ने कहा कि शिक्षा मंत्री यदि ऐसा सोच रहे हैं कि बिना नियुक्ति पत्र के धरना प्रदर्शन खत्म होगा तो ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। यह प्रदर्शन नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद ही समाप्त होगा। दोनों ने बताया कि उनको रस्सी से खाना पहुंचाया जाता है, दिन में गर्मी होती है तो भी वह वहीं गर्मी में डटे रहते हैं।


दोनों डीपीआई की बिल्डिंग पर पिछले 10 दिनोंं से पेट्रोल और माचिस लेकर दिन रात छत पर संघर्ष कर रहे हैं। उनका कहना है कि शिक्षा विभाग चाहे जितनी कोशिश कर ले पर नियुक्ति पत्र तो देने होंगे। 2364 अध्यापकों के नियुक्ति पत्र के लिए प्रदर्शन करते रहेंगे। गौरतलब है कि ईटीटी 2364 संघर्ष कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट हरजीत सिंह और सदस्य कुलदीप चहल, नवदीप जोसन, हीरा लादूके, गुरजीवन मानसा के साथ नियुक्ति पत्र जारी करने को लेकर बैठक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें