खरड़-1 और माजरी ब्लॉक की कार्यकर्ताओं को फार्म भरने के लिए मिलेगी प्रोत्साहन राशि
खरड़। मातृ-पुत्री सम्मान योजना के तहत फार्म भरने में अहम भूमिका निभाने वाली खरड़-1 और माजरी ब्लॉक की 230 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 21,78,450 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस संबंध में राम भवन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। पंजाब युवा विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं हलका खरड़ के प्रभारी परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का योगदान महत्वपूर्ण है। खरड़-1 ब्लॉक की सीटीपीओ गुरसिमरन कौर ने बताया कि हलके में योजना के तहत करीब 90 हजार फार्म भरे गए हैं। खरड़-1 ब्लॉक को 12,97,550 रुपये और माजरी ब्लॉक को 8,80,900 रुपये मिलेंगे। यह राशि कार्यकर्ताओं के खातों में जमा होगी। सुदर्शन कौर को सबसे अधिक फार्म भरने पर 61,725 रुपये मिलेंगे।