फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दोस्त का जन्मदिन मनाने आए दो युवक नशे में बहस के बाद भिड़े, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव मटौर स्थित एक पीजी में दोस्त का जन्मदिन मनाने आए दो युवकों में नशे की हालत में पहले बहस हुई और इसके बाद दोनों आपस में भिड़ गए। इस दौरान किसी पुरानी बात पर शुरू हुई बहस ने लड़ाई का रूप ले लिया और दोनों चोट लगने से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।घायलों में पुनीत सिंह, निवासी मोगा हाल वासी गांव मटौर ने बताया कि वह जोमैटो में काम करता है। 29 जनवरी को उसके दोस्त का जन्मदिन था। इसलिए सभी दोस्त पीजी में बैठकर पार्टी कर रहे थे। उसके दोस्त का आगे एक दोस्त जसप्रीत सिंह, निवासी गुरदासपुर भी पार्टी में आया हुआ था। वह भी जोमैटो में ही काम करता है। यहां सभी बैठकर शराब पी रहे थे और हंसी-मजाक कर रहे थे। तभी किसी पुरानी बात पर पुनीत और जसप्रीत आपस में बहस करने लगे। इसके बाद इनकी बहस ने लड़ाई का रूप ले लिया और दोनों में हुई लड़ाई में पुनीत के सिर पर कड़ा लगने से काफी खून आने लगा। बाद में सभी दोस्तों ने उन दोनों को लड़ने से हटाया और दोनों घायलों को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पुनीत के सिर पर 15 टांके लगे हैं। इस मामले में उसने पुलिस को जसप्रीत सिंह के खिलाफ शिकायत दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें