फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में विघ्न डालने आए दो युवक हथियारों समेत काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। लालड़ू पुलिस ने नगर परिषद चुनाव में विघ्न डालने आए दो युवकों को हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। मोगा निवासी हरमनजीत सिंह (25) और अरुण सारवान (23) संदिग्ध हालत में इलाके में घूम रहे थे। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से दो पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

डेराबस्सी में पत्रकार वार्ता के दौरान डीएसपी गुरबख्शीश सिंह व थाना प्रमुख सुखबीर सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ मोगा में पहले भी मामले दर्ज हैं। इन मामलों में आरोपी भगोड़े घोषित हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दप्पर की ओर से पैदल आ रहे दो युवकों को शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली, तो उनके पास से हथियार बरामद हुए। आरोपी हरमनजीत सिंह से एक पिस्तौल, दो मैगजीन और दो कारतूस मिले हैं। इसी तरह दूसरे आरोपी अरुण सारवान से एक पिस्तौल, तीन मैगजीन व तीन कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वह नगर परिषद चुनाव में गड़बड़ी करने के उद्देश्य से यहां आए थे।
आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वह किसके कहने पर किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। रिमांड हासिल कर आरोपियों से पूछताछ की जाएगी, जिसमें और अहम खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें