फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों को 10-12 लड़कों ने पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। शहर के नजदीक एक निजी यूनिवर्सिटी के दो युवकों को 10-12 लड़कों ने घेरकर उनको रॉड और डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हारव नागपाल, केतन मान, नीरत समेत 10-12 लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हिमांशु ढाका ने बताया कि वह अपने दोस्त अंकित दलाल और रौणक के साथ अपने दोस्त आशुतोष का हाल जानने हाईलैंड अस्पताल आए थे। उसकी कुछ दिन पहले कुछ लड़कों के साथ लड़ाई हो गई थी। इसी दौरान रात 11 बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ अस्पताल के बाहर खड़ा था तो सरकारी अस्पताल की ओर से तीन लड़के उन्हें मारने के इरादे से आए। उसका दोस्त अंकित उनके हाथ में रॉड देखकर अस्पताल के अंदर भाग गया, जबकि वह और उसका दूसरा दोस्त रौणक खानपुर की ओर भाग गए। लेकिन आगे हमलावरों के 10-12 दोस्त डंडे आदि लेकर पहले ही खड़े थे और उन्होंने उन्हें घेरकर उन पर रॉड और डंडों से कई वार किए और बुरी तरह घायल कर दिया।
यह देखकर सड़क से गुजर रहे लोगों ने हमेें हमलावर लड़कों से बचाया। उनको देखकर जान से मारने की धमकियां देते हमलावर लड़के भाग निकले। लोगों ने हिमांशु और रौणक को सरकारी अस्पताल खरड़ में भर्ती करवाया। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद बिना पुलिस कार्रवाई किए उन्हें घर भेज दिया। अगले दिन ज्यादा दर्द होने पर हिमांशु ढाका के भाई नितिन ढाका ने उन्हें डेराबस्सी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। खरड़ पुलिस ने हिमांशु ढाका के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें