फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दो युवकों का डोप टेस्ट पॉजिटिव मिला, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना पुलिस चौकी की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई कर दो युवकों को पकड़ा है। यह कार्रवाई कलगीधर मार्केट बलटाना क्षेत्र में जांच के दौरान की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि वधावा नगर बलटाना के खाली मैदान में दो युवक नशे का सेवन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान पवन कुमार निवासी गुरु नानक कॉलोनी दफरपुर (डेराबस्सी) और कपिल शर्मा निवासी कृष्णा एनक्लेव ढकोली के रूप में हुई। इसके बाद दोनों को सिविल अस्पताल फेज-6 मोहाली ले जाया गया। वहां डोप टेस्ट कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार पवन कुमार और कपिल शर्मा का डोप टेस्ट पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें