फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: झामपुर और बडाली में चाकू मारकर दो युवकों की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी थाना क्षेत्र के गांव झामपुर और बडाली में दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। वडाली में पैसों के लेनदेन में झगड़ा होने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया, जबकि झामपुर में युवक का खून से लथपथ शव गांव से निकल रही नदी के साथ कच्चे रास्ते पर मिला। मृतक की पहचान चंडीगढ़ मलोया निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दीपक की छाती पर चाकू के कई गहरे घाव मिले हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र का फोन डंप डेटा हासिल किया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दीपक झामपुर इलाके में कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा था।
घटना का विवरण
घटना शनिवार रात की है। रात करीब साढ़े नौ बजे एक ऑटो चालक झामपुर इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान उसने कच्चे रास्ते पर खून से लथपथ एक व्यक्ति को जमीन पर गिरा हुआ देखा। शुरुआत में उसे लगा कि कोई व्यक्ति नशे की हालत में बेसुध पड़ा है। जब वह उसके करीब पहुंचा और टॉर्च की रोशनी डाली तो युवक के शरीर पर चाकू के कई घाव दिखाई दिए। उसके शरीर से काफी खून बह रहा था।
विज्ञापन




पुलिस की प्रतिक्रिया और स्थानीय आरोप

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ऑटो चालक ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। घायल युवक को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कंट्रोल रूम को सूचना दिए जाने के बावजूद बलौंगी थाना पुलिस करीब डेढ़ घंटे बाद साढ़े दस बजे घटनास्थल पर पहुंची। लोगों का कहना है कि हत्या जैसे गंभीर मामले में पुलिस की प्रतिक्रिया अपेक्षा के अनुरूप तेज नहीं रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस टीम के पहुंचने के काफी देर बाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पैरिविंकल ग्रेवाल भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन





दीपक झामपुर कैसै और क्यों पहुंचा, यह जांच का विषय है, फिलहाल अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। - ईशान सिंगला, डीएसपी खरड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें