फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दो युवक नशे के साथ पकड़े, डोप टेस्ट पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। थाना ढकोली पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सोनू (32) निवासी राम दरबार फेज-2 चंडीगढ़, हाल निवासी विक्टोरिया एनक्लेव, हाईग्राउंड रोड, गांव भबात और अभि (23) निवासी शिवालिक विहार, जीरकपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 2 अप्रैल की रात करीब सवा 8 बजे सब इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह अपनी टीम के साथ डीपीएस स्कूल किशनपुरा टी-पॉइंट के पास गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान स्कूल की ओर से आ रहे दो युवक पुलिस पार्टी को देखकर अचानक पीछे मुड़कर भागने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे हेरोइन के नशे के आदी हैं और उसी की तलाश में इलाके में आए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने डोप टेस्ट कराया जिसमें दोनों पॉजिटिव पाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें