खरड़। एंटी नारकोटिकस कम स्पेशल आपरेशन सेल की टीम ने खरड़ लांडरा रोड पर दो युवकों को 200 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया है। रेंज रूपनगर सेल की टीम के इंचार्ज सुखविंदर सिंह एसआई ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी टी पॉइंट लोटस विला लांडरा रोड खरड़ में मौजूद थी। गुप्त सूचना मिली कि हरदीप सिंह उर्फ हनी निवासी गांव जागोवाल बांगड़, जिला गुरदासपुर, अमन निवासी तलवाड़ा बस्ती श्री हरगोबिंदपुर गुरदासपुर हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं और इस समय क्रिस्टल होम्स सेक्टर 115 खरड़ से लांडरा-खरड़ मेन रोड की ओर पैदल आ रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर 200 ग्राम हेरोइन बरामद कर पुलिस थाना सदर खरड़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों को खरड़ अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन के पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दिए। संवाद