फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बलटाना में नशीले पदार्थ सहित दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना पुलिस ने दो युवकों को नशीले पदार्थ सहित काबू किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान अजय लाठर निवासी शिव एनक्लेव बलटाना और अभिषेक उर्फ नथनी निवासी इम्पीरियल गार्डन ढकोली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी दिल्ली से नशीला पदार्थ लेकर जीरकपुर एरिया में उसकी तस्करी करते थे। जांच अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे गश्त के दौरान बलटाना रोड स्थित क्रिकेट एकेडमी के पास एक सवार युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक की कार के डैश बोर्ड से 10 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अजय लाठर बताया जिसे पुलिस ने मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार अजय ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह अपने दोस्त अभिषेक उर्फ नथनी के साथ दिल्ली से नशा लेकर आता है और उसे अपने एरिया में सस्ते दाम पर बेचता है। पुलिस ने अजय लाठर की निशानदेही पर अभिषेक उर्फ नथनी को पंचकूला से काबू कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने अभिषेक की निशानदेही पर रविंद्रा एन्क्लेव बलटाना से बहते गंदे नाले के पास झाड़ियों में छुपाकर रखा 8 ग्राम नशीला पदार्थ भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें