मोहाली। एयरोसिटी थाना पुलिस ने नाकेबंदी दौरान दो युवकों को 20 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों मेंमनीष गिल निवासी गांव फरोजशाह जिला फिरोजपुर व हरजिंदर सिंह निवासी नहिनवाला जिला बठिंडा हैं। दोनों इस समय एकम हाइट्स दर्पण सिटी खरड़ में किराए के घर पर रह रहे थे। दोनों के खिलाफ थाना आईटी सिटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।