फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: स्कूटी सवार महिला की दो तोले की चेन झपटकर दो युवक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। लोहगढ़ रोड पर स्थित एक निजी स्कूल के सामने स्कूटी पर सवार दो झपटमार युवक एक स्कूटी सवार महिला की दो तोले की चेन झपटकर फरार हो गए। यह वारदात शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे उस समय हुई जब महिला अपनी मां के साथ वीआईपी रोड से अंबाला रोड की ओर स्कूटी पर आ रही थी। झपटमारी के बाद महिला ने काफी शोर मचाया और पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन किसी राहगीर ने उनकी मदद नहीं की, बल्कि तमाशा देखते रहे। महिला ने थाना जीरकपुर में शिकायत दर्ज करवा दी है। शिकायकर्ता अंजली निवासी दशमेश कॉलोनी ने बताया कि वह एडवामेड अस्पताल में बतौर नर्स काम करती है और शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी मां के साथ वीआईपी रोड से वापस आ रही थी। जैसे ही वह लोहगढ़ रोड पर अंबाला हाईवे के नजदीक स्थित एक निजी स्कूल के पास पहुंची तो पीछे से एक स्कूटी पर दो युवक आए। उन्होंने चलते हुए एक्टिवा पर ही उसकी दो तोले की चेन खींच ली और फरार हो गए। उसने शोर मचाते हुए स्कूटी पर उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह पटियाला लाइट प्वाइंट की ओर भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


वीआईपी रोड से पीछा कर रहे थे आरोपी
शिकायतकर्ता अंजली ने बताया कि जब शनिवार को उन्होंने वीआईपी रोड से लेकर वारदात वाली जगह तक दोबारा रेकी की तो दो से तीन जगह लगे सीसीटीवी में दिखाई दिया कि वह लोग वीआईपी रोड से ही उनका पीछा कर रहे थे। अंजली ने बताया कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दी है और पुलिस ने मामले की पड़ताल भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें