फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तेज रफ्तार टैक्सी की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, दो बच्चों को भी लगी चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। एक तेज रफ्तार टैक्सी ने मजात मार्केट के नजदीक दो महिलाओं और दो बच्चों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, बच्चों को भी चोटें लगी हैं। संजीव की शिकायत पर सदर खरड़ पुलिस ने टैक्सी के नंबर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह निवासी जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है। पुलिस अभी उसकी तलाश कर रही है। शिकायतकर्ता संजीव निवासी गांव मजात और मूल निवासी बिहार ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे वह, उसकी पत्नी सोनी कुमारी, दो बच्चे, उसका साढ़ू अवदोशत और उनकी पत्नी दुर्गा देवी सभी मजात मार्केट में सामान लेने गए थे। जब उसकी पत्नी सोनी कुमारी, दोनों बच्चों और साली दुर्गा देवी के साथ सड़क पार कर रही थी तो लांडरां की ओर से एक तेज रफ्तार टैक्सी आई। उसके चालक ने उसकी पत्नी, दोनों बच्चों और साली को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं और बच्चों को भी चोटें लगी हैं। इसके बाद राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल खरड़ में दाखिल करवाया। यहां डॉक्टर ने उसकी पत्नी सोनी कुमारी और उसकी साली दुर्गा देवी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टैक्सी के नंबर के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें