फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में दो तार चोर गिरफ्तार, 10 वारदातें कबूलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। मोहाली पुलिस ने मोटर तारों की चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने पूछताछ में 10 वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। उनकी पहचान दविंदर सिंह और रविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी गांव रसूलपुर, मुल्लांपुर गरीबदास के निवासी हैं। मोटरों की तारें चोरी होने की शिकायत पर 26 अक्तूबर को मामला दर्ज किया गया था। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) के तहत दर्ज हुआ। पुलिस ने चोरों से एक चोरी की मोटरसाइकिल, गैसकटर, कटर, पलाश, पेचकस और चोरी की तारें बरामद की हैं। ये सामान चोरी के दौरान इस्तेमाल किए जाते थे। पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी नवदीप शर्मा की अगुवाई में असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने मोहाली के मुल्लांपुर, कुराली और माजरी इलाकों में 10 वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। दोनों को 27 अक्तूबर को अदालत में पेश किया गया और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें