नयागांव। दो पहिया वाहन चोरी की शिकायत मिलने के बाद रविवार को एसएचओ गुरमेहर सिंह ने अपनी टीम के साथ जगह-जगह नाका लगाकर जांच अभियान चलाया। नाके पर पुलिस ने चोर गिरोह के एक आरोपी चंडीगढ़ निवासी विपिन को धर दबोचा, जो लॉक तोड़कर टू व्हीलर चोरी कर लेता है। आरोपी के पास से दो एक्टिवा स्कूटी भी बरामद हुई हैं। आरोपी विपिन पर पहले भी चोरी का एक मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। संवाद