फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में सो रहे लोगों के मोबाइल चुराने वाले गिरोह के दो शातिर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सोहाना थाना पुलिस ने एक मोबाइल चोर गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के 17 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक यह शातिर रात के समय रिहायशी इलाके में बने पीजी में जाकर सोते हुए लोगों के मोबाइल फोन चुराते थे। इसके बाद इन्हें आगे बेच देते थे। मोबाइल चोरी करने से पहले गिरोह के शातिर दिल में इलाके की रैकी करते थे और रात के समय वारदात को अंजाम देते थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरमिंदर उर्फ भैड़ा निवासी मौली बैदवान और तैय्यब निवासी मुरादाबाद यूपी, हाल निवासी झुग्गियां बैरोंपुर गांव भागोमाजरा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना सोहाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले दोनों का कोरोना टेस्ट करवाया गया।
विज्ञापन

इस मामले के जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस पार्टी ने हवलदार हरमिंदर सिंह की अगुवाई में छापामारी कर मोबाइल चोर शातिरों को गिरफ्तार किया है। अभी उनके अन्य साथियों की पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

यहां से चोरी किए फोन हुए बरामद
पुलिस पूछताछ में दोनों शातिरों ने बताया कि उन्होंने मोबाइल फोन अजीत प्रिंटिंग प्रेस और गांव लखनौर से कुछ घरों से चोरी किए थे। पुलिस ने लोगों को भी सतर्क रहने के साथ रात के समय घरों के दरवाजे बंद करके सोने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें