फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गाड़ियां भिड़ीं, चालक बुरी तरह घायल

विज्ञापन
जीरकपुर के लोहगढ़ मोड़ पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कारें। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर के लोहगढ़ चौक पर कोहिनूर ढाबे के सामने दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों चालकों को गहरी चोटें आई हैं। इसके बाद दोनों घायलों को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मामले के संबंध में जीरकपुर थाना के जांच अधिकारी रमेश लाल ने बताया कि जगदीश पटवारी अपनी गाड़ी से लोहगढ़ जाने के लिए रोड क्रॉस कर रहे थे। इस दौरान डेराबस्सी से तेज रफ्तार आ रही गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। गाड़ियों की आपस में भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ियां बुरी तरह से हादसाग्रस्त हो गईं। हादसे के दौरान दोनों चालकों को गंभीर चोटें आई हैं। इसके चलते दोनों चालकों को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है और आगे की करवाई उनके बयानों के बाद ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें